6 मई 2015 - 06:02
 अमरीका की चेतवानी दरकिनार, भारत और ईरान की दोस्ती होगी और मज़बूत

भारत ने अमरीकी चेतावनियों को दरकिनार करते हुए दक्षिण ईरान में रणनीतिक चाबहार बंदरगाह के विकास के समझौते पर हस्ताक्षर करने की बात कही है।

भारत ने अमरीकी चेतावनियों को दरकिनार करते हुए दक्षिण ईरान में रणनीतिक चाबहार बंदरगाह के विकास के समझौते पर हस्ताक्षर करने की बात कही है।
पांच मई को ईरान की यात्रा करने वाले भारत के केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दोनों देशों के बीच, आर्थिक सहयोग और व्यापार के विस्तार पर ईरानी अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गडकरी की तेहरान यात्रा के दौरान चाबहार बंदरगाह के विकास कार्यों के समझौते पर भी हस्ताक्षर की संभावना है। ईरान और भारत ने 2003 में पाकिस्तान की सीमा के निकट चाबहार बंदरगाह के विकास पर समहति जताई थी, जिसे पिछले साल भारतीय मंत्रीमंडल ने अनुमोदित कर दिया। यह घोषणा अमरीका की उस चेतावनी के लगभग एक सप्ताह बाद की गई है कि जिसमें भारत और अन्य देशों को परमाणु समझौते से पहले ईरान के साथ संबंधों के विस्तार की ओर से सचेत किया गया था। हालांकि भारत ने अमरीका की इस चेतावनी को ख़ारिज करते हुए कहा है कि नई दिल्ली अपने राष्ट्रीय हितों पर ध्यान केन्द्रित करेगा। एक भारतीय अधिकारी का कहना था कि हम इस सुअवसर को खोना नहीं चाहते और तेहरान के साथ अपने संबंधों को जितना संभव हो सकेगा मज़बूत बनायेंगे। चाबहार बंदरगाह के विकसित होने के बाद, भारत और मध्य एशिया एवं फ़ार्स की खाड़ी के देशों के बीच जहाज़रानी के ख़र्चों और समय में कमी आएगी।